{"_id":"5e8b5ec98ebc3e76cd7ec468","slug":"food-supply-hardoi-news-knp554032236","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता मिलने पर पांच कोटेदारों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता मिलने पर पांच कोटेदारों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसडीएम सदर की जांच में अनियमितता करने के दोषी पाए गए कोटेदारों पर अर्थदंड लगाया गया है। एसडीएम ने रविवार को दर्जन भर कोटे की दुकानों की जांच की थी।
एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने बताया कि टड़ियावां के उचित दर विक्रेता भभूती की दुकान बंद मिली। कोटेदार ने पुलिस द्वारा वितरण बंद कराने की बात कही। कोटेदार के दुकान में न मिलने पर 1000 रुपये अर्थदंड लगाया गया।
ग्राम पंचायत कालाआम के उचित दर विक्रेता राजीव की दुकान भी बंद पाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने की बात भी सामने आई। इस पर विक्रेता की जमा प्रतिभूति में से पांच हजार रुपये जब्त करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
साखिन की उचित दर विक्रेता शब्दरी की दुकान बंद मिली। दुकान पर रेट बोर्ड, साइन बोर्ड व स्टॉक बोर्ड नहीं लगा था। विक्रेता की जमा प्रतिभूति में से 5 हजार रुपये जब्त करने का आदेश दिया गया।
ग्राम पंचायत भौता के उचित दर विक्रेता की दुकान बंद मिलने, साइन एवं स्टॉक बोर्ड अद्यतन मिलने पर प्रतिभूति राशि में से 1 हजार रुपये जब्त करने के आदेश दिए गए।
कोटरा के उचित दर विक्रेता परशुराम मौके पर मिले, लेकिन अनाज वितरण न करने के आरोप में पांच हजार रुपये जब्त करने के आदेश दिए गए। ग्राम पंचायत सथरा के उचित दर विक्रेता रमेश पाल सिंह के खिलाफ वितरण में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
वहीं टड़ियावां के उनौती में उचित दर विक्रेता विद्या देवी, भड़ायल के उचित दर विक्रेता राजेश, साखिन के उचित दर विक्रेता सुरेंद्र, सिहौना के उचित दर विक्रेता रामश्री व हरिहरपुर की उचित दर विक्रेता श्रीदेवी की दुकान का निरीक्षण किया गया।