फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Following major elected unopposed in 14 blocks

14 ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित

Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Following major elected unopposed in 14 blocks
शुक्रवार को नामांकन और शनिवार को नाम वापसी की स्थितियां स्पष्ट होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने दोपहर बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुखों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के 19 विकास खंड मुख्यालयों पर ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें 14 ब्लाकों में सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया। इन 14 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया था।
विज्ञापन


आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक इंतजार किया गया। जब कि सी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया तो जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। जिलाधिकारी ने सांडी से निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख रंजीता को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ अनुसूचित जाति जन जाति आयोग सदस्य पीके वर्मा, उनके अनुज राजीव वर्मा भी मौजूद रहे। इसके  साथ ही हरियावंा से सर्वेश, टड़ियावंा से वंशीलाल, शाहाबाद से रोली, बेंहदर अब्दुल राफे, अहिरोरी आकाश वर्मा, पिहानी सरिता गुप्ता, सुरसा महिपाल सिंह, मल्लावां राजपती, बावन धर्मेंद्र सिंह, माधौगंज कंचन प्रभा, टोडरपुर उदयवीर सिंह, बिलग्राम संतोष कुमारी व कछौना के रामरती शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed