फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Following a bad right hand pumps in a fortnight

पंद्रह दिन में ठीक कराएं खराब हैंडपंप

Sat, 14 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 14 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Following a bad right hand pumps in a fortnight
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। संभावित सूखे की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। डीएम ने जल निगम के अफसरों को खराब व रिबोर हैंडपंपों को 15 दिन में दुरुस्त करवाकर सूची भेजने के निर्देश दिए। गांवों में भरे गए तालाबों की जानकारी ली और बिजली के चलते खराब हैंडपंपों को भी दुरुस्त कराने को कहा। बाढ़ राहत चौकियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्राें के खराब एवं रिबोर हैंडपंपों को 15 दिन के अंदर ठीक कराएं साथ ही दुरुस्त कराए गए हैंडपंपों की सूची दें। नए हैंडपंपों को भी 15 दिन में स्थापित कराने के निर्देश दिए। नहरों व नलकूपों से भराए गए तालाबों की समीक्षा में नहर से 168 तालाब,  सरकारी नलकूपों से 70 और निजी नलकूपों से 40 तालाबों को भरे जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अवशेष तालाबों को जल्द भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि बिजली के चलते बंद नलकूपों को एक सप्ताह में ठीक कराएं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करनेे, नाव की व्यवस्था के साथ जनधन और पशुधन के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। समाजवादी पेंशन की चयन प्रक्रिया और ब्लाक स्तरीय बनाए जा रहे आधार कार्डों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, पीडी पीके यादव, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed