{"_id":"5fdf8c598ebc3e3d990caaa5","slug":"fog-rolled-the-mercury-stirred-the-district-from-melting-hardoi-news-knp601113679","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने पारा लुढ़काया, गलन से जिला कपकपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने पारा लुढ़काया, गलन से जिला कपकपाया
विज्ञापन
फोटो-2-आलूथोक मोहल्ले में कूड़े में पड़े जूते चप्पल जलाकर आग तापता युवक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद जब कोहरे की चादर को चीर सूरज चमका तो सर्दी से व्याकुल लोगों ने राहत की सांस ली। गुनगुनी धूप निकलने के बाद जहां लोग घरों की छतों पर पहुंच धूप सेंकते नजर आये वहीं बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है जिस तेजी से बर्फीली हवाएं चल रहीं हैं। उसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि कोहरे के साथ सर्दी भी अधिक पड़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री रहा।
बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के चलते सामान्य जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। शनिवार की रात भी कोहरा होने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। रात 10 बजे के बाद कोहरे के चलते चौपहिया वाहन सहित बड़े वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। इधर रविवार सुबह भी कोहरा छाये रहने से ठंड बरकरार रही। दोपहर बाद खिली धूप को देखकर लोगों ने राहत महसूस की। घरों में मौजूद लोग अपनी छतों पर पहुंच गए। गुनगुनी धूप को देखकर लोग घरों से बाहर निकलने का मन बना पाये और बाजारों में पहुंचे। मौसम वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने बताया कि कोहरे का प्रकोप और बढ़ने की संभावनाएं हैं।
गर्म कपड़ों की दुकानों पर जुटी भीड़
हरदोई। मौसम में ठंडक बढ़ते के साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी बढ़ गई है। खासकर फुटपाथ की दुकानों पर ज्यादा भीड़ जुट रही है। विक्रेता अमित ने बताया कि शहर में बाहर से गर्म कपड़े मंगाकर ट्रेडिंग की जाती है। यहां ज्यादातर प्रोडक्ट लुधियाना से मंगाया जाता है। इसके बाद दिल्ली के करोलबाग और गांधी नगर से भी कपड़े मंगाए जाते हैं। मुख्य फोकस, जैकेट, स्वेटर, कोट और कंबल पर होता है।
विज्ञापन
कोल्ड डायरिया का भी हो सकता खतरा
हरदोई। चिकित्सक डॉ. सीपी कटियार का कहना है सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उनके कपड़ों के चयन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में कोल्ड डायरिया का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ज्यादा भारी-भरकम कपड़े न पहनाएं। बच्चे को बहुत ज्यादा कपड़े पहना देने से वह खेल के मैदान में ज्यादा उछल-कूद नहीं कर पाते हैं। बच्चों यदि बाहर ले जाएं तो मोजे, टोपी और दस्ताने अवश्य पहनाए।