फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five robbery accused arrested after scanning CCTV footage from 500 cameras

Hardoi News: 500 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल लूट के पांच आरोपी पकड़े

Wed, 12 Nov 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five robbery accused arrested after scanning CCTV footage from 500 cameras
हरदोई। शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ संडीला कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दरी और साड़ी बेचने के लिए फेरी लगाने वाले कासगंज के शातिर ने रेकी के बाद लूट की योजना बनाई थी। तकरीबन 500 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गंगऊ निवासी संदीप सिंह संडीला में कताई मिल के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। चार सितंबर की रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया था। उनका मोबाइल, बाइक, रुपये और कुछ अभिलेख भी लूट लिए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ संडीला संतोष सिंह की निगरानी में सर्विलांस टीम के साथ ही स्वाट और संडीला कोतवाली पुलिस भी खुलासे की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये मिले अहम सुरागों के आधार पर कासगंज के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन गली गदियान निवासी सुहेल उर्फ सोहिल, संडीला कोतवाली क्षेत्र के दामादपुरवा निवासी आदिल, ईशा, इरफान और मुन्नूखेड़ा निवासी रेहान को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से सेल्समैन का मोबाइल, एक बाइक, बाइक के कुछ पार्ट्स और 2710 रुपये बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि सुहेल के खिलाफ कासगंज में दो मामले गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक खोलकर इंजन कहीं लगाया, चेसिस कहीं और
सीओ संडीला संतोष सिंह का दावा है कि गिरफ्तार किया गया रेहान बाइक मिस्त्री है। लूटी गई बाइक को उसने ले लिया था। इसके सारे पार्ट्स अलग कर दिए थे। लूट की बाइक का इंजन दूसरी बाइक में लगाकर वह इस्तेमाल कर रहा था। अन्य पार्ट्स भी उसके पास से बरामद हुए हैं।



इस टीम ने किया खुलासा
संडीला कोतवाल विद्या सागर पाल, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव, उपनिरीक्षक केके यादव, रजत त्रिपाठी, मोहित चौहान, करुणेश कुमार, पप्पू राम, स्वाट टीम के प्रभारी राजेश यादव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed