पांच दंपतियों ने थामा एक दूसरे का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी गोविंद अग्रवाल
की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर
वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान समिति के सदस्यों के समक्ष 15 वाद
प्रस्तुत किए गए, जिसमें पांच दंपति साथ रहने का राजी हो गए।
इनमें कोतवाली
शहर की अमृता सिंह व अरुणेश सिंह, जनपद खीरी की सुरुचि श्रीवास्तव व
अमिताभ, कासिमपुर थाना क्षेत्र की बानो व साबिर, मल्लावां कोतवाली की
साजिया व जुबेर और कोतवाली देहात की जूली व अरविंद शामिल है। सभी को पुलिस
लाइन से ही एक साथ विदा कर दिया गया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे,
सीओ सिटी रामलाल राय आदि मौजूद थे।