फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firstly, there is severe heat and secondly, water supply is not available.

Hardoi News: एक तो भीषण गर्मी, दूजे जलापूर्ति भी नहीं मिल रही

Wed, 19 Jun 2024 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Firstly, there is severe heat and secondly, water supply is not available.
हरदोई। एक तो भीषण गर्मी और जलापूर्ति का संकट, इससे मोहल्लावासी परेशान हैं। जिम्मेदारों की मनमानी से मोहल्ला ऊंचाथोक, बाबा मंदिर आदि में बालूयुक्त पानी की आपूर्ति से मोहल्लेवासी परेशान हैं। सुबह-शाम पानी नाम के लिए ही आता है। बालूयुक्त आपूर्ति के कारण पाइपलाइन और टोटी जाम हो रहे हैं। एक बाल्टी पानी के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक, बाबा मंदिर आदि मोहल्ले में भीषण गर्मी में भी सही से जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। बाबा मंदिर के पास ही नगर पालिका परिषद का नलकूप है। यहां दो बोरिंग हैं। जल निगम नगरीय की ओर से एक नवीन बोरिंग कराकर नगर पालिका परिषद को हैंडओवर की जा चुकी है और इससे कुछ दिन तक साफ पानी की आपूर्ति भी मोहल्लेवासियों को दी गई। इधर, फिर से नगर पालिका परिषद और जलकल अनुभाग के जिम्मेदारों ने मोहल्ले की जलापूर्ति को फिर से पुरानी बोरिंग में जोड़ दिया है।
विज्ञापन

इससे दोबारा से पाइपलाइन जलापूर्ति में मोहल्ला के घरों में बालूयुक्त पानी आने लगा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बालूयुक्त पानी की आपूर्ति से दोनों मोहल्लों की करीब दो से ढाई हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बालूयुक्त पानी आने से लोगों को दिक्कतों के साथ ही सुबह और शाम को नाम के लिए ही पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-03- माधुरी। संवाद
मोहल्ला निवासी माधुरी ने बताया कि पाइपलाइन वाले पानी में बालू आने से टंकी में बालू जमा हो गई है और पाइप व टोटी भी जाम हो रहे हैं। बालू के कारण एक बाल्टी पानी भरने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है।
फोटो-04- छोटेलाल। संवाद
छोटेलाल ने बताया कि बालूयुक्त पानी की आपूर्ति नलकूप पर तैनात कर्मियों के कारण हो रही है। इससे पहले नवीन बोरिंग से मोहल्ले की जलापूर्ति कराई जा रही थी। जलकल अनुभाग के जिम्मेदारों की मनमानी से भीषण गर्मी में भी समय से पर्याप्त और साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।

----------
मोहल्ला ऊंचाथोक व बाबा मंदिर आदि के लिए नवीन बोरिंग से पानी की आपूर्ति कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पुरानी बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जानकारी मिली है। इस संबंध में जलकल अनुभाग के जिम्मेदारों से जानकारी ली जाएगी। ऐसा किस लिए किया गया है। कारणों की जानकारी के साथ ही मोहल्लेवासियों को शुद्ध जलापूर्ति कराई जाएगी। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed