{"_id":"619e7ae21b5905738d4ee7c4","slug":"first-save-critical-booth-hardoi-news-knp665857899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से चिंहित कर लें क्रिटिकल बूथ ताकि भयमुक्त हो चुनाव: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से चिंहित कर लें क्रिटिकल बूथ ताकि भयमुक्त हो चुनाव: डीएम
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी अ?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मिलकर क्रिटिकल बूथों को सूचीबद्ध कर लें ताकि वहां पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा सकें और भयमुक्त चुनाव कराया जा सके।
विकास भवन सभागार में समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों की बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जिले में अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों के आधार पर ही चुनाव के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मांग तय होती है। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने स्तर से ऐसे क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करें और सूची उपलब्ध कराएं।
इसके अलावा संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों को भी सूचीबद्ध करें। एसपी अजय कुमार ने कहा कि पूर्व के चुनाव में जहां लड़ाई झगड़ा, गोली चलने या फिर पेटिकाओं में पानी डालने की घटनाएं सामने आईं हो तो वहां भी संवेदनशीलता को देखें और उसको भी चिह्नित करें। जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराया जाना है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी सहित समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।