फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   First position in ranking, aspirational block Sandila got gold medal

Hardoi News: रैंकिंग में पहली पायदान, आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला को मिला गोल्ड मेडल

Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
First position in ranking, aspirational block Sandila got gold medal
हरदोई। आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला ने नीति आयोग की रैंकिंग में देश में पहली पायदान पर स्थान पर बना लिया। भारत सरकार की ओर से गोल्ड मेडल के साथ ही संडीला ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ की राशि भी दी जाएगी। शुक्रवार शाम को नीति आयोग के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी सीडीओ को दी।
विज्ञापन

आकांक्षात्मक ब्लॉक के तौर पर संडीला को नीति आयोग की ओर से चुना गया है। डीएम एमपी सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अधिकारियों की टीम और जन सहायोग को दिया है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीईओ सुमन बेरी ने आकांक्षात्मक जनपद और ब्लॉकों में कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की। बताया कि ब्लॉक श्रेणी में संडीला पहली पायदान पर आया है। गोल्ड मेडल के साथ ही दो करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दिए जाने की भी सीईओ ने जानकारी दी है। आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला को अव्वल बनाए जाने के लिए डीएम के निर्देशन में लगातार काम कराए जाने का यह परिणाम है। डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि नीति आयोग ने पंचायतीराज, औद्योगिक विकास, महिला एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, कृषि, नमामि गंगे, ग्रामीण विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स आदि कार्यक्रमों में संडीला को शत-प्रतिशत रैंक मिली है।
विज्ञापन

-----
आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला के मीरनगर अजिगवां के अमर आजीविका स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष रागिनी देवी को लखपति दीदी बनने पर इन्हें और इनके पति मोतीलाल को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed