फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   First-plated holiday, attendance was again put whitener

पहले चढ़ाया अवकाश, फिर ह्वाइटनर लगा हाजिरी लगाई

Mon, 18 Jul 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 18 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
First-plated holiday, attendance was again put whitener
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty

हरदोई। स्कूल से गैर हाजिर रहने और उपस्थित रजिस्टर में छेड़छाड़ करने के मामले में बीएसए ने जखना स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में लापरवाही पर एनपीआरसी को भी निलंबित कर किया गया है।

विज्ञापन


बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने सोमवार सुबह 9.30 बजे भरावन के प्राथमिक विद्यालय जखना का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक रामस्वरूप गैर हाजिर थे। शिक्षिका लक्ष्मी देवी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि दूसरी सहायक अध्यापिका विनीता राव अवकाश पर हैं। बीएसए ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। उसके कई पन्ने फटे थे। बीच मेें दो पेज चिपकाए गए थे। जिन तारीखों के प्रधानाध्यापक और शिक्षिका लक्ष्मी देवी के अवकाश प्रार्थना पत्र थे, उनमें उपस्थिति भी दर्ज मिली।
विज्ञापन


दरअसल पहले अवकाश लगाया गया फिर ह्वाइटनर लगाकर दस्तखत कर दिए गए। शिक्षिका लक्ष्मी ने भी ह्वाइटनर लगाकर दस्तखत किए थे। बीएसए दोनों रजिस्टर जब्त कर अपने साथ ले आए। शिक्षिका विनीता ने भी ऐसा ही किया था। बीएसए ने स्कूल से गैर हाजिर रहने और उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रधानाध्यापक और दोनों शिक्षिकाओं का निलंबित कर दिया। जिस रजिस्टर से छेड़छाड़ हुई उसको एनपीआरसी ने सत्यापित भी किया है। निरीक्षण में लापरवाही पर एनपीआरसी को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि तीनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का नोटिस भी दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने भरावन ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर उन्होंने वार्डेन समेत सभी शिक्षकों को फटकार लगाई। केजीबीवी कोथावां के निरीक्षण में उन्हें यहां पर सबकुछ ठीक-ठाक मिला।    


पूर्व प्रधानाध्यापिका को वेतन रोका
इसके पहले फूलमती इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका थीं। उनके कार्यकाल के एक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली। फूलमती ने तबादला होने के बावजूद लंबे समय तक चार्ज भी नहीं दिया था। इस पर वेतन रोकने का आदेश बीएसए ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed