{"_id":"5ddd75a58ebc3e549b5073d3","slug":"firoz-and-uma-won-lambi-kood-hardoi-news-knp528397086","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में फिरोज व उमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में फिरोज व उमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
टड़ियावां। ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो सौ मीटर फर्राटा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी मैच में टीम बीए द्वितीय ने टीम बीए प्रथम को 30-24 से हराकर जीत दर्ज की।
200 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका वर्ग में संध्या देवी, अनीता श्रीवास्तव व रागिनी वर्मा ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद के छात्र वर्ग में फिरोज खान, शुभम चौरसिया व रिंकू कुमार पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में उमा देवी ने प्रथम, शिल्पी देवी ने द्वितीय व प्रीती रावत तृतीय स्थान पाया। खो-खो में टीम बीए ने टीम डीएलएड को हराया। महाविद्यालय की प्राचार्य इंदुबाला शुक्ला ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक अग्निहोत्री, प्रवक्ता शालिनी अग्रवाल, डॉ. सरिता पांडे, पुनीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पुष्कर दीक्षित, प्रमोद कुमार, नीलम कुमार, विवेक कुमार, विशाल गुप्ता, अजय आदि मौजूद रहे।