फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   firing on shop keeper

मुर्गा देने से मना करने पर नशेबाजों ने चलाईं गोलियां, दुकानदार घायल

Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
firing on shop keeper
-घायल सुनील।संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बुधवार रात मुर्गा न देने पर नशे में धुत तीन लोगों ने दुकानदार भाइयों से मारपीट कर फायरिंग कर दी। एक दुकानदार पेट में गोली लगने से घायल हो गया। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीन हमलावरों में से दो को दबोच लिया। आरोपी मामा-भांजे को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के औलादगंज निवासी शवील की सदर बाजार में मुर्गा की दुकान है। शवील और उसका भाई हरवीज बुधवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे। नशे में धुत तीन लोग उनके पास पहुंचे और मुर्गा देने के लिए कहा। शवील ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर नशेबाजों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। उसके बाद तमंचों से ताबड़तोड़ 12-13 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली शवील के पेट में लगी और खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए।
विज्ञापन

भीड़ ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो लोगों को दबोच लिया। दोनों को ईंट-पत्थरों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नशेबाजों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे व भारी संख्या में कारतूस मिले हैं। घायल शवील की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। देर शाम उसकी मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी वीरपाल और उसका मामा सुनील हैं। सुनील शाहजहांपुर के हुल्लापुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed