{"_id":"051478246e9c0cdb9eab3c5db8085dac","slug":"firing-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मझिला के ग्राम पैंकूसराय में चुनाव की रंजिश को लेकर गोली व ईंट पत्थर चले। इसमें लगभग नौ लोग घायल हुए। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में अफरा तफरी का मच गई और लोग अपने घरों में जाकर छिप गए। उधर सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा, कोतवाल राजेश सिंह व पाली थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर तीन लोगाें को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि टोडरपुर द्वितीय से जिला पंचायत प्रत्याशी बृहस्पतिवार को पैंकूसराय मतदान केंद्र पर लोगाें से वोट डलवा रहे थे। एजेंट इनसान खां फर्जी वोट डलवानेे का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस पर दोनो तरफ से तीखीं झड़प हुई। शुक्रवार को इनसान खां का भतीजा स्कूल से घर आ रहा था।
रास्ते में विरोधी पक्ष के लोगों ने घेरकर मारापीटा। इसकी शिकायत करने जब इनसान खां अपने समर्थकों के साथ गए तब दोनो तरफ से ईंट पत्थर चलाए गए। मामला तूल पकड़ने पर छातों से फायरिंग शुरू हो गई। बंदूक के छर्र्रों से इनसान खां व उनके साथी शीबान, ताज मोहम्मद, शोएब खां, महिला अनीसा, बानू, लल्लन खां, बाबू खां, मो. कैफे व मुर्शीद आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों ने आरोप लगाया है कि लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायरिंग की गई। मौके पर पहुंचे सीओ, कोतवाल और पाली थानीध्यक्ष ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।