फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firecrackers being stored without a license

Hardoi News: बिना लाइसेंस के ही भंडारित हो रही पटाखे

Mon, 13 Oct 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers being stored without a license
हरदोई। दीपावली पर की जाने वाली खुशियों की आतिशबाजी कहीं जरा सी लापरवाही में हादसों का कारण न बन जाए। दीपावली पर बिक्री के लिए अभी से पटाखों का भंडारण होने लगा है।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के ही पटाखे भंडारित किए जा रहे हैँ। लाइसेंसधारक विक्रेता क्षमता से अधिक पटाखे भंडारित कर रहे हैं। जिले में अभी तक पटाखा की दुकान के लिए एक भी अस्थायी लाइसेंस नहीं दिया गया है, जबकि 73 स्थायी लाइसेंस पर ही कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

दीपावली पर आतिशबाजी की परंपरा है। वैसे तो करवाचौथ पर भी लोगों ने चंद्र उदय होने पर पटाखा दागे और आतिशबाजी की। पटाखे का कारोबार खुद के साथ ही दुकान और भंडारण वाले स्थान के आसपास के लोगों के लिए जोखिम भरा होता है। फिर भी कमाई के चक्कर में दुकानदार पूरी तरह से नियमों का पालन करना उचित नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों के 73 लाइसेंसधारी विक्रेताओं के साथ ही दीपावली पर अस्थाई दुकान लगाने के उद्देश्य से चोरी-छिपे अभी से पटाखे लाने शुरू कर दिए है। जिसे बिना लाइसेंस के ही भंडारित किया जा रहा है। जो आयुध अधिनियम की अनदेखी के साथ ही खतरों से खाली नहीं हैं। जरा सी चूक से आतिशबाजी से हादसा का खतरा रहता है।

बताया गया कि वर्तमान में आ रहे पटाखे भंडारण के दौरान हल्की सी टकराहट से ही आग पकड़ लेती है, जिससे आग लगने और धमाका की घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed