फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire incident made 42 villages hotspots

Hardoi News: अग्निकांड ने 42 गांवों को बनाया हॉटस्पॉट

Tue, 28 Mar 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fire incident made 42 villages hotspots
हरदोई। अग्निशमन विभाग ने जनपद के 42 गांवों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। इन गांवों में पिछले सालों से आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं हैं। विभाग इन गांवों के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य करेगा। विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अग्निशमन विभाग के सीएफओ महेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में सर्वे कराकर देखा गया कि कौन ऐसे गांव हैं, जहां पर गर्मियों के समय में अग्निकांड अधिक होते हैं। आग लगने का क्या कारण है, इन सब बातों को देखा गया है। ऐसे जनपद में कुल 42 गांव पाए गए हैं। इन्हीं गांवों को हॉटस्पॉट के नाम से चिन्हित किया गया है। उनकी टीम इन गांवों में पहुंचकर लोगों को अग्निकांड के रोकने के लिए जागरूक करने का काम करेंगी। इन गांवों में करीब 84 हजार लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्र के गांवों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में किया गया है चिह्नित
कोतवाली शहर : तत्यौरा, ग्राम फर्दापुर, ग्राम शहाबुद्दीनपुर, औद्योगिक क्षेत्र, सर्कुलर रोड।
कोतवाली देहात : ग्राम नीर बहार, ग्राम अटवा, ग्राम पूरा बहादुर, पिहानी रोड ग्राम कोढ़ा, शाहाबाद रोड ग्राम आशा।
टड़ियावां : क्षेत्र में ग्राम दौलतपुर, गोपामऊ रोड, ग्राम अटवा कटैया, हरिपुर ग्रंट, ग्राम टेनी।
हरियावां : ग्राम उतरा।
सुरसा : पचकोहरा।
बेहटागोकुल : ग्राम मानपुर।
शाहाबाद : उधमपुर।
पिहानी : जहानीखेड़ा, ग्राम सहादत नगर।
मझिला : मझिला।
लोनार : ग्राम भैलामऊ ऐजा फार्म, ग्राम बाजपुर नकटौरा, ग्राम दुलारपुर, ग्राम बरवन।
अरवल : ग्राम दहेलिया। बिलग्राम : ग्राम कटरी बिछुईया, ग्राम कटार, ग्राम जरौली शेरपुर, ग्राम जजवासी, ग्राम परसापुर, ग्राम शहाबुद्दीनपुर।
माधौगंज : रुदामऊ।
संडीला : औद्योगिक क्षेत्र, संडीला फेस वन, औद्योगिक क्षेत्र संडीला फेस-दो।
बेनीगंज : सिकंदरपुर, कुईया, करीमनगर जलालपुर, ग्राम सुखई पुरवा।
अतरौली : भरतपुर ग्राम ढिकुन्नी, ग्राम गोडवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed