फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fire,hardoi news,hitting wire,20 bhigha,wheat burnt

शार्ट सर्किट से लगी आग, 20 बीघा गेहूं जला

Fri, 16 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
fire,hardoi news,hitting wire,20 bhigha,wheat burnt
फोटो-34- आग से फसल जलने के बाद कुछ ऐसा दिखा नजारा। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। ग्राम उमरताली महसोना में देर रात एचटी लाइन के तार आपस में टकराने से नीचे गिरी चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
गुरुवार रात आई तेज आंधी के दौरान उमरताली स्टेशन के पास महसोना गांव के खेतों से गुजरी एचटी लाइन के तार आपस में टकरा गए। तारों ने निकली चिंगारी से नीचे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
तेज हवा के चलते आग भड़क गई। आग ने आस पास स्थित खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी जद में ले लिया। फसल को आग की लपटों से घिरा देखकर किसानों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थोड़े अंतराल पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लगभग 20 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से मिहीलाल, सोहनलाल, शंभू, नन्हक्कू, कल्लू, अर्जुन व गंगाशरण आदि के खेत में खड़ी फसल जल गई। बताया कि घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।

8 बीघा गेहूं की फसल जली
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कुंडपुरा गांव की गंगा कटरी में स्थित खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई।
ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गांव निवासी डब्लू, सूरज पाल व डिप्टी सिंह की लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed