फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire-fire , 36 home Ashes

आग ही आग, 36 घर राख

Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire-fire , 36 home Ashes

इलाके के करीमनगर गांव में कटाई के बाद ख्ेात में

विज्ञापन
लगाई गई आग से तकरीबन तीन दर्जन घर जलकर स्वाहा गए। देर शाम लगी आग से गांव मेें हाहाकार है। खबर लिखे जाने तक सारा गांव आग से घिरा था और आसपास के गांवाें से लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में थे।

सूचना के बाद दमकल की एक छोटी गाड़ी तकरीबन डेढ़ घंटा दरी से पहुंची, जब तक तकरीबन 30 घर जल चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार,  करीमनगर गांव के दक्षिण पश्चिम स्थित एक खेत में गेहूं की कटाई के बाद आग जलाई जा रही थी। इस बीच तेज आंधी से गांव में आग फैलने लगी।

शब्बीर का मकान खेत से सटा है और सबसे पहले उसी में आग लगी। तेज हवाओं ने आग को पल भर में ही पूरे गांव फैला दिया। खौफजदा ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मवेशियों के साथ आसपास के खेतों पर पनाह लिए हुए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर है।

ग्रामीणों के अनुसार, तकरीबन 36 घर आग की चपेट में आकर स्वाहा हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक जानमाल के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका था। कई बच्चे और मवेशी लापता बताए जा रहे हैं।

आग से शब्बीर, नरई, जबीउल्लाह, लल्लन, नवाबू, सगीर, सफीउल्लाह, छेदन समेत तकरीबन 36 लोगोें के मकान पूरी तरह से तबाह हो चुके थे। आग लगातार गांव के पूर्वी ओर बढ़ रही थी। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed