फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire burns, child scorching death

आग ने बरपाया कहर, बालक की झुलस कर मौत

Tue, 11 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 11 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire burns, child scorching death
अमर सिंह के घर में आग लगने से जला छप्पर और अन्य सामान। - फोटो : amarujala

सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से सात घरों की करीब पांच लाख की गृहस्थी और सामान जल गया। हादसे में एक वर्षीय बालक जिंदा जल गया और एक तीन वर्षीय बच्ची झुलस गई। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बालक के पिता को एसडीएम ने चार लाख की चेक दी है और नुकसान का आंकलन कर लेखपाल का रपोर्ट तहसील भेज दी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी अमर सिंह खेती करता है। परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटियां मनोरमा (5) और रुचि (3) हैं। एक वर्षीय बेटा आर्यन भी था। सोमवार तड़के अमर सिंह और पड़ोस में रह रहे उसके भाई खेतों पर गेहूं की फसल काटने गए थे। सुबह पूजा ने चूल्हे पर खाना बनाया था। राख चूल्हे मेें ही छोड़कर वह पति को खाना देने खेत पर चल गई थी। घर पर बेटा और दोनों बेटियां थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। कुछ ही देर में छप्पर धू धू कर जलने लगा। अमर की दोेनों बेटियां चीखती हुई बाहर भागीं, लेकिन मासूम आर्यन आग की लपटों से घिर गया। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में लपटों ने अमर के भाई दिनेश, मोहनलाल, सोनपाल और पड़ोसी सर्वेश,पप्पू ,सर्वजीत और रामश्री के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और खेत पर अमर को सूचना देने के साथ आग पर काबू पाने में जुट गए। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। जलता छप्पर गिरने से अमर का बेटा बेटा जिंदा जल गया। दिनेश की दो वर्षीय बेटी जानकी भी गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सूचना मिलने पर एसडीएम बिलग्राम ओपी गुप्ता गांव पहुंचे। अमर सिंह को चार लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया। एसडीएम ने बताया कि बालिका के इलाज का खर्च भी प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। लेखपाल ने नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तहसील भेज दी है।

 
आग से अमर सिंह की करीब एक लाख की गृहस्थी, सर्वजीत की बाइक, बीस क्विंटल गेहूं ,आलू, बहन शादी का सामान सहित करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सभी घरों के सामान को मिलाकर करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed