{"_id":"6733839c1ebde0447d0f84e7","slug":"fire-broke-out-under-suspicious-circumstances-old-woman-burnt-alive-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122448-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में लगी आग, जिंदा जल गई वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में लगी आग, जिंदा जल गई वृद्धा
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में आग से जलकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना के समय वृद्धा घर में अकेली थी। जानकारी पर सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अरवल थाना क्षेत्र के हन्न्नामऊ निवासी झाऊलाल की पत्नी खेमकली (67) को पिछले 15 वर्ष से कम दिखाई दे रहा था। सोमवार को परिवार के सभी पुरुष सदस्यों का किसी मामले में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया था। सभी लोग जमानत कराने सवायजपुर तहसील गए थे। रात हो जाने के कारण वह लोग रिश्तेदारी में रुके थे।
घर में खेमकली अकेली थीं और कमरे में सो रही थीं। किसी समय मंगलवार सुबह कमरे में आग लग गई और वह जिंदा जल गईं। घटना का पता चलने पर सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह, अरवल थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।