{"_id":"5717c3b44f1c1b7c418b4a19","slug":"fir-will-be-out-on-prescribing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से दवा लिखने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से दवा लिखने पर होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
- फोटो : inception
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर विकास खंड के रानीखेड़ा गांव का बुधवार को जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने निरीक्षण किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणाें ने हरपालपुर और सवायजपुर सीएचसी के चिकित्सकों पर दवा बाहर से लिखने की शिकायत की। डीएम ने बाहर से दवा लिखने वाले डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे पहुंचे डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर शासन की योेजनाओं का सत्यापन कराया। संपर्क मार्ग, सीसी रोड, शौचालय निर्माण और इंदिरा व लोहिया आवास का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को जांचा। संपर्क मार्ग व सीसी रोड कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को दिए। कुपोषण से बचाव के लिए घरों में शौचालय का निर्माण कराने की अपील की और गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
बताया कि खुले में शौच मुक्त होने पर ग्राम पंचायत को एक से तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। ग्रामीणों ने हरपालपुर व सवायजपुर सीएचसी पर चिकित्सकों के बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बच्चों से पहाड़ा सुनकर शैक्षिक स्तर भी जांचा। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, उप जिलाधिकारी संडीला संजीव सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीप्ति देव यादव आदि मौजूद रहे।