फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged against secretary for not giving urea despite having stock

Hardoi News: स्टॉक होने पर भी यूरिया ने देने पर सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against secretary for not giving urea despite having stock
- सरकारी कार्य में बाधा और शराब पीकर आने पर बात भी कही गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बी-पैक्स में 330 बोरी यूरिया का स्टॉक होने के बावजूद वितरण न होना और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्रभारी सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी सहायक विकास अधिकारी ने दर्ज कराई है।

सहायक विकास अधिकारी इश्तियाक अहमद खां ने बताया कि ब्लॉक बेहंदर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) नरेंद्र कुमार से बी पैक्स कासिमपुर के प्रभारी सचिव प्रदीप कुमार की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि समिति पर 330 बोरी यूरिया आने के बावजूद चार दिनों से उसका वितरण नहीं किया गया। बोरियों का भौतिक और पॉस मशीन से मिलान नहीं किया गया। जांच आख्या में दावा किया गया कि प्रदीप कुमार शराब पीकर आते हैं। आरोप है आरोपी सचिव ने सरकारी काम नहीं किया। आरोपी ने जांच अधिकारी को जांच भी करने नहीं दी। इस वजह से किसानों को दिक्कतें हुईं। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed