{"_id":"6925e91623b0cc48d90337aa","slug":"fir-against-shiksha-mitra-accused-of-raping-a-teenager-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140894-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षा मित्र पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षा मित्र पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षा मित्र पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। किशोरी के पिता के मुताबिक, पुत्री मानसिक रूप से काफी कमजोर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से काफी कमजोर है। गांव के एक सरकारी स्कूल में तेरिया भवानीपुर निवासी संतोष राठौर शिक्षा मित्र के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुत्री घर के बाहर बैठी थी।
इस दौरान आरोपी शिक्षा मित्र पुत्री को बहला कर खेत की ओर ले गया। दावा है कि वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।