Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against husband and five others for harassment for Rs 3 lakh

Hardoi News: तीन लाख रुपये के लिए उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी

Fri, 20 Nov 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
FIR against husband and five others for harassment for Rs 3 lakh
बिलग्राम। विवाहिता की शिकायत पर कोतवाली में पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के सिंधवल मलिहाबाद निवासी हूर बानो ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उनका निकाह बीते 11 अप्रैल को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर निवासी आफाक हुसैन के साथ हुआ था। निकाह में पिता ने दो लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये का सामान दिया था। आरोप है कि ससुरालीजन निकाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति आफाक, जेठ आफताब और उनकी पत्नी सूफिया, जेठ अरशद और सास सुबैदा उनका उत्पीड़न करने लगे।

आरोप है कि बीते दो नवंबर को ससुरालीजनों ने दहेज में तीन लाख रुपये न मिलने पर उसे जान से मारने की योजना बनाई। इसकी जानकारी हूर बानो ने चिट्ठी भेजकर अपने पिता को दी। इस पर हूर बानो का भाई अब्दुल्ला उसकी ससुराल पहुंचा। यहां आरोपियों ने उससे भी गाली-गलौज की और फिर हूर बानो को घर से निकाल दिया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि पति समेत पांच ससुरालीजनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed