{"_id":"694438195590a5c01c091314","slug":"fir-against-eight-named-and-25-unidentified-persons-for-stealing-jewellery-and-rs-197-lakh-and-beating-them-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142021-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जेवर और 1.97 लाख रुपये चोरी कर पीटने में आठ नामजद, 25 अज्ञात पर भी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जेवर और 1.97 लाख रुपये चोरी कर पीटने में आठ नामजद, 25 अज्ञात पर भी प्राथमिकी
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के परसपुर में महिला समेत दो लोगों को पीटने वाले और 1.97 लाख रुपये और आभूषण चोरी करने वाले आठ नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी कराई गई है। पीड़ित के मुताबिक, न्यायालय में चल रहे मुकदमे में वह बरी हो गए थे। इसके बाद भी पत्नी, उसके पिता और उसके भाई उनके घर आए। आरोपियों ने उनको और उनकी बहन को पीटा। घर में चोरी और तोड़फोड़ भी की।
परसपुर निवासी शिवसागर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि 18 साल पहले उनकी शादी टड़ियावां निवासी सरोजनी के साथ हुई थी। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। मामला न्यायालय में चला। दावा है कि तीन फरवरी 2023 को वह न्यायालय से बरी हो गए। आरोप है कि 11 दिसंबर 2025 काे सरोजनी अपने पिता जयचंद, भाई धमेंद्र जितेंद्र, महेंद्र, सतेंद्र, परिवार के ही गुड्डू और राधेश्याम व 25 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर आ गईं। आरोपियों ने गाली गलौज की।
बहन मोनी देवी ने रोका तो उन पर धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। घटना में बहन सहित वह घायल हो गए। दावा है कि बहन की शादी के लिए रखे जेवर और 1.97 लाख रुपये आरोपी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।