फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against 13 people including seven women for selling houses, land and shops through fraud

Hardoi News: फर्जीवाड़ा कर मकान जमीन और दुकाने बेचने में सात महिलाओं समेत 13 पर प्राथमिकी

Sun, 10 May 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
FIR against 13 people including seven women for selling houses, land and shops through fraud
पिहानी। नगर में रहने वाले एक शख्स की बेशकीमती जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराई। प्राथमिक जांच में मामला सही मिलने पर सात महिलाओं समेत 13 लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुरीदखानी निवासी विश्वनाथ कपूर ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि नगर पालिका पिहानी के अंतर्गत गाटा संख्या 1937 की भूमि पर काबिज हैं। इस जमीन पर उनका मकान और दुकाने पिछले 35 वर्ष से बनी हैं और कुछ हिस्सा खाली है। आरोप है कि कुछ लोगों ने आपस में सांठगांठ कर फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन का बैनामा कर दिया। विश्वनाथ कपूर का आरोप है कि विपक्षियों ने आपस में साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और इन्हीं के आधार पर बैनामा कर दिया।
विज्ञापन




कुछ यूं हुआ फर्जीवाड़ा
. 17 जून 2022 को एक प्लॉट की रजिस्ट्री हरदोई के बोर्डिंग हाउस निवासी तारा सेठ और अग्रिमा सेठ के साथ लखनऊ के हुसैनाबाद निवासी सैय्यद अली के नाम की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

. 10 जुलाई 2025 को चार दुकानों और एक प्लाट का बैनामा हरदोई के बोर्डिंग हाउस निवासी शुभ लक्ष्मी सेठ, वैभव सेठ, अशराफ टोला निवासी प्रदीप कपूर और ऊंचा थोक निवासी दिव्यांश मिश्रा के नाम कर दिया गया।
. 16 सितंबर 2025 को तीसरी बार 5 दुकानों और एक प्लॉट की रजिस्ट्री बोडिँग हाउस निवासी मोहित सेठ, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पूजा सेठ, आवास विकास कालोनी निवासी पारूल सेठ, चौहान थोक निवासी सोहित कुमार, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी शिल्पी सेठ, मैगलगंज निवासी शालू सेठ के नाम बैनामा कर दी गई।



शिकायत मिलने पर विस्तार से जांच कराई गई। जांच में ज्यादातर आरोप सही मिलने पर विधिक राय लेकर पिहानी कोतवाली में 13 लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और कूटचरित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई र्है। -अजीत चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed