फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Final between CSN Risers and M Chow Cafe-11 today

Hardoi News: सीएसएन राइजर्स व एम चाऊ कैफे-11 के बीच फाइनल आज

Fri, 15 Mar 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Final between CSN Risers and M Chow Cafe-11 today
हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय के युवा महोत्सव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच में सीएसएन राइजर्स और एम चाऊ कैफे-11 ने अपने- अपने मैच में जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

बाबू मोहन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमी फाइनल मैच सीएसएन राइजर्स और अब्दुलपुरवा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अब्दुलपुरवा स्पोर्टिंग क्लब ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसएन राइजर्स की टीम 11 ओवर एक बॉल पर 88 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्दुल पुरवा स्पोर्टिंग क्लब 12 ओवर में 75 रन ही बना सकी। सीएसएन राइजर्स टीम ने 13 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का किया। चार विकेट लेने वाले अभिजीत दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमी फाइनल मैच एम चाऊ कैफे-11 और महाकाल वारियर्स टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महाकाल वैरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम चाऊ कैफे-11 की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर आठ ओवर में ही लक्ष्य का प्राप्त कर लिया। टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। टीम के राघव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक की भूमिका डा.अरुण कुमार मौर्य, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. राकेश सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed