{"_id":"57c5cf674f1c1b0d582cbdfe","slug":"fever-in-the-district-made-a-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बुखार ने मचाया हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बुखार ने मचाया हाहाकार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जानलेवा बुखार जिले में हाहाकार मचाए है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं, इसमें 12 की जान सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान गई हैं जबकि निजी अस्पतालों में बुखार से मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। डेंगू से भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोज बुखार के सौ मरीज पहुंच रहे हैं। पीएचसी, सीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। मलेरिया विभाग और जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में 96 मलेरिया के पाजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास न ही पर्याप्त टीम है और न ही पर्याप्त दवाएं। हर मर्ज के रोगियों को लाल-पीली गोलियां देकर चलता कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विभाग भयावह हो चुके बुखार को हल्के में ले रहा है। यही कारण है कि आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है। पिछले दो महीने में केवल सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान 12 की मौत हो चुकी है। निजी अस्पतालों में बुखार से मौतों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। जिला अस्पताल की लैब में डेंगू की आशंका में छह मरीजों की जांच कराई गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू ने भी दी दस्तक
डेंगू से भी जिले में एक मौत हो चुकी है। भरावन निवासी संजीव पांडेय उर्फ शालू (32) पुत्र प्रमोद पांडेय बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में संजीव को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 10 अगस्त को संजीव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा मलेरिया रोगी भी बढ़ रहे हैं। मलेरिया विभाग को अगस्त में 38 रोगी मलेरिया पाजिटिव मिले। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक की जांच में 36 लोगों में मलेरिया के लक्षण पाए गए। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने संजीव की डेंगू से मौत होने की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
प्रधान की भतीजी समेत दो और की मौत
बरसोइया/संडीला। बुखार ने मंगलवार को दो और लोगों की जान ले ली। बावन ब्लाक के बरसोइया गांव में कोमल (13) पुत्री रिषी कुमार को मंगलवार सुबह तेज बुखार आया था। परिजन उसे हरदोई के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय कोमल ने दम तोड़ दिया। कोमल की ताई रीना सिंह बरसोइया की प्रधान हैं। वहीं, संडीला के राजाहाता निवासी ब्रज किशोर के आठ वर्षीय पुत्र निशांत की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को मौत हो गई। एक सप्ताह से बीमार बच्चे को तीन दिन पहले ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। कसबे में 10 दिनों में बुखार से ये चौथी मौत है।
वर्जन
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर सभी बुखार व अन्य बीमारियों से संबंधित सभी दवाइयों का पर्याप्त स्टाक है। अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों की जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। जिन गांवों में बुखार अथवा अन्य बीमारियों के अधिक रोगी होने की सूचना मिलती है। उन गांवों को डाक्टरों की टीम भेजी जा रही है।
डा. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
महानिदेशक ने की जांच
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम परनखा में दो माह पूर्व गांव के बाहर मिली नवजात कन्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया था जहां पर लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई थी। मंगलवार को जांच करने आई महानिदेशक स्वास्थ्य डा. मिथिलेश चतुर्वेदी ने आशा बहू का बयान लिया फिर हरदोई जिला अस्पताल चली गईं।