{"_id":"6ad3bb1c494fbf5a440534b3","slug":"female-students-gained-an-understanding-of-the-working-methods-of-the-police-and-the-railway-police-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158634-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छात्राओं ने समझी पुलिस व रेलवे पुलिस की कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छात्राओं ने समझी पुलिस व रेलवे पुलिस की कार्यशैली
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति अभियान में शनिवार को छात्राओं ने कोतवाली और रेलवे पुलिस थाने का भ्रमण कर वहां की कार्यशैली समझी। छात्राओं ने प्राथमिकी से लेकर विवेचना आदि के विषय में विस्तार से जाना।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा दयानिधि को जीआरपी में एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने छात्रा को पुलिस की जिम्मेदारियों व थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कांस्टेबल आरती शर्मा, प्रीति, यासिर सहित अन्य पुलिसकर्मी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून संबंधी जानकारी और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के महत्व से अवगत कराया। विद्यालय की शिक्षिकाएं कोमल यादव, मंशा वाजपेई व प्रज्ञा द्विवेदी मौजूद रहीं।
पिहानी में मिशन शक्ति अभियान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. हिरा मुमताज ने मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने ने टिप्स दिए। प्रशिक्षक लक्ष्मी देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। विद्यालय की वार्डन गरिमा वाजपेयी व स्टाफ मौजूद रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा की छात्राओं ने कोतवाली पिहानी का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को प्राथमिकी दर्ज कराने, शिकायतों के निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। शिक्षक राहत सिद्दीकी, प्रेम कुमार सिंह, सत्येंद्र यादव और मंजुला भारती मौजूद रहे।