{"_id":"0094dd2867ba1d09b157d93093f3b0ef","slug":"female-applicants-filed-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आवेदकों ने जमा कराए प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आवेदकों ने जमा कराए प्रपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में टीईटी आवेदकों की काउंसलिंग के अंतिम दिन महिला आवेदकों ने अपने प्रपत्र जमा कराए। काउंसलिंग के बाद अब सफल आवेदकों में सूची में अपना नाम जानने को लेकर धड़कन तेज हो गई है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयोें में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए टीईटी पास आवेदकों की काउंसलिंग कराई जा रही थी। चौथी काउंसलिंग नौ जनवरी से शुरू हुई थी। पहले तीन दिन पुरूष आवेदकों की काउंसलिंग हुई। इसमें भारी संख्या में पुरूष आवेदकों ने पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला आवेदकों की 12 जनवरी से काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन महिला आवेदकों की भारी भीड़ रही। बुधवार को काउंसलिंग के अंतिम दिन शेष रह गई महिला आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। काउंसलिंग के बाद चयनित आवेदकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
सूची जारी होने के बाद 19 जनवरी से आवेदकों को नियुक्तपत्र जारी किए जाने है। जिले में कितने आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई, इसकी जानकारी देने से डायट प्रशासन शुरू से ही बचता रहा। अंतिम दिन भी वह स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका।
इस संबंध में प्रभारी प्रवक्ता मुंशी लाल का कहना है काउंसलिंग रात तक चल रही है, इसलिए आवेदकों की संख्या देना अभी संभव नहीं है।