फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Feeding afraid, not open the locks of the ATM

फीडिंग के लाले, नहीं खुले एटीएम के ताले

Fri, 11 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 11 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Feeding afraid, not open the locks of the ATM
शहर में लखनऊ रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  प्रधानमंत्री के एलान की के बाद 500-1000 के नोट बंद होने के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले के एटीएम के ताले नहीं खुल पाए। दरअसल इंजीनियर 2000 रुपये की फीडिंग नहीं कर पाए। जिससे रुपये लोड नहीं हो पाए। जिस कारण एटीएम के साथ-साथ बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। कई जगह धक्कामुक्की के चलते कहासुनी भी हुई लेकिन पुलिस की तैनाती के चलते हालात बिगड़ नहीं पाए।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषण कर दी थी। उन्होंने 10 नवंबर को बैंक और 10-11 को एटीएम बंद करने की बात भी कही थी। बैंक को अगले दिन से खुल गए लेकिन 11 तारीख को जिले में एक भी एटीएम से पैसा नहीं निकला। जिले में सभी बैंकों को मिलाकर लगभग 100 एटीएम हैं।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के प्रबंधक ने बताया कि एटीएम में अभी तक 2000 रुपये के निकासी की फीडिंग नहीं हो पाई है। स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि हमारी बैंक के सभी एटीएम में पैसा लोड हो रहा है। 2000 रुपये निकासी की फीडिंग भी हो गई है। देर रात से हमारी सभी एटीएम पैसा निकलने भी लगा था। एसबीआई के जिले में तीन दर्जन एटीएम हैं। इसमें 8 शहर में हैं। शहर में हमारे एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक में ही 2000 रुपये के नए नोट आए हैं। अन्य बैंक ग्राहकों को 100, 50 और 20 रुपये के नोट देकर 500 व 1000 रुपये के नोट बदले गए। सभी बैंकों में 10 रुपये के सिक्के आ गए हैं। बैंककर्मी नोट के बदले 10 रुपये के सिक्के दे रहे थे लेकिन बाजार में ये सिक्के न चलने के कारण ग्राहकों ने लेने से इनकार कर दिया। रुपये जमा करने के फार्मो की भी सार्टेज आ गए। इससे फोटो कापी की दुकानों वालों ने पांच रुपये में फार्म बेचा। बैंक आफ इंडिया में 2000 रुपये के नोट आ गए हैं, कल से बांटे जाएंगे। इस बैंक के जिले में 40 एटीएम हैं, अभी एटीएम में पैसा लोड नहीं हो पाया है। कल दोपहर  तक एटीएम शुरू होने की पूरी संभावना है। 


कछौना में पंजाब नेशनल बैंक में सर्वर फेल रहा, एजीबी में भी नहीं बदले जा सके। बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई सहित अन्य बैंकों में भीड़ लगी रही।  शाहाबाद मेें पोस्ट आफिस, इलाहबाद बैंक, कार्पोरेशन बैंक में पुरानी करेंसी खत्म होने से लोग परेशान हुए। बैंक ऑफ बड़ौदा ने दो दिन में लगभग दो करोड़ रुपये बदले। माधौगंज में ग्राहक नीतेंद्र, हरिवंश सिंह आदि इलाहाबाद बैंक के कैशियर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। हरियावां में बैक आफ इंडिया में सुबह नौ बजे से लोग लाइन में लगने लगे। 


पाली में एटीएम बंद रहे, बैंक और डाकखानों में नए नोट नहीं पहुंचे। बिलग्राम व बावन की बैंकों में भी लाइनें लगी रहीं। टोडरपुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा प्रबधक आन्नद प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि 300 खाता धारकों ने  500 ,1000  के नोट जमा किए। सवायजपुर में भी नए नोट बैंकों में नहीं पहुंचे। 


टडियावां में बैंकों के बाहर भी भीड़ लगी रही। हरपालपुर मेें बैंक जल्दी बंद हो गया। पिहानी, संडीला में भी नए नोट नहीं आए। ग्राहकों ने पुराने नोट जमा किए। इसके लिए मारामारी मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed