फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fee will have to be paid for a walk in the Martyr's Garden

Hardoi News: शहीद उद्यान में टहलने का देना होगा शुल्क

Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fee will have to be paid for a walk in the Martyr's Garden
हरदोई। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को हुई। इसमें शहर में 10 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने, सैयापुरवा पार्क का सुंदरीकरण कराने, वैटनगंज में नए पार्क की मंजूरी दी गई। इसके अलावा यह भी तय किया कि शहीद उद्यान में टहलने वालों से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में शामिल आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पालिका प्रशासन को नगर के वार्डों के विकास कार्यों के लिए 26 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए पालिका प्रशासन का हर संभव सहयोग किया जाएगा। पालिका प्रशासन नगर वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

बोर्ड में नगर में प्रमुख 10 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। गृहकर-जलकर एकमुश्त जमा करने पर ओटीएस स्कीम के तहत सरचार्ज माफ किया जाएगा। शहीद उद्यान पार्क में टहलने पर पांच रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। प्रतिदिन टहलने वालों से शुल्क लेकर मासिक कार्ड जारी किए जाएंगे। नगर पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाया जाएगा। पालिका प्रशासन चार डीप फ्रीजर और एक शव वाहन खरीदेगा। डीप फ्रीजर उपभोक्ता के आवास तक भेजने का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। मोहल्ला सैयापुरवा में आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मोहल्ला आलूथोक में संजय शर्मा के आवास के पास पड़ी नगर पालिका की भूमि पर पार्क और साॅलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी
आवास विकास के नृपति विहार में पार्क बनवाया जाएगा। शहीद उद्यान में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हैंडपंपों से अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे कराकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने नगर पालिका के विकास के बारे में अवगत कराया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर पालिका के क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभासद अभिषेक मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, संदीप कुमार राजवंशी, सुधीर कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, वंदना, अंशिका, शांति देवी, शुभम गुप्ता, पालिका के बालेश्वर मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed