{"_id":"63e2a05a5d47a34fc7503523","slug":"fault-in-the-main-line-two-power-substations-remained-closed-for-two-hours-hardoi-news-c-12-1-71013-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र...
Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेन लाइन में फाल्ट, दो घंटे बंद रहे दो विद्युत उपकेंद्र
- वाहन की टक्कर से टूटा था पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली की मेन लाइन में फाल्ट आने से शहर के दो विद्युत उपकेंद्र दो घंटे तक बंद रहे। इस दौरान 25 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। लोगों को पेयजल के लिए सबसे अधिक समस्या हुई।
शहर के सभी उपकेंद्रों की बिजली की आपूर्ति 220 केवीए उपकेंद्र मन्नापुरवा से की जाती है। सोमवार रात मन्नापुरवा से सिटी पाॅवर हाउस जाने वाली बिजली लाइन के पोल में लखनऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने दूसरे उपकेंद्रों से जोड़ कर करीब आधा घंटे बाद उपकेंद्र शुरू करा दिए।
मंगलवार सुबह मेन लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस कारण सुबह 10 से 12 बजे तक दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। इससे शहर के 25 हजार उपभोक्ताओं के यहां बिजली नहीं पहुंची। बिजली न आने से लोग पेयजल के लिए परेशान हुए। अवर अभियंता आलोक रावत ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसे सही करा दिया गया है।