{"_id":"69fe3967a5e8c52b4a09bff7","slug":"fathers-body-found-hanging-ahead-of-daughters-wedding-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149400-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी की शादी से फंदे पर मिला पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी की शादी से फंदे पर मिला पिता का शव
विज्ञापन
फोटो-14-प्रमोद। फाइल फोटो
- टड़ियावां के भोरजा की घटना, बेटी की शादी 14 मई को होनी है
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के भोरजा में मजदूर का शव बृहस्पतिवार रात छप्पर के नीचे शर्ट के फंदे से लटकता मिला। खुदकुशी किए जाने की वजह परिजन नहीं बता रहे। मृतक की बेटी की शादी 14 मई को होनी है।
भोरजा निवासी प्रमोद (38) मजदूरी करता था। बड़े भाई राजेश ने बताया कि प्रमोद मकान के बाहर एक छप्पर के नीचे सोता था। बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे प्रमोद सोने चला गया। देर रात लगभग 10 बजे राजेश की पत्नी राजरानी गई तो प्रमोद का शव शर्ट के फंदे से लटकता देखा। इस पर उसने प्रमोद की पत्नी कल्पना को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामला खुदकुशी का है।
इनसेट
बेटी की डोली उठने से पहले निकली पिता की अर्थी
प्रमोद ने लगभग दस साल पहले कल्पना से शादी की थी। कल्पना के पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। कल्पना के पहले पति से एक बेटी और एक बेटा है, जबकि प्रमोद से एक बेटा है। बेटी की शादी प्रमोद ने तय कर दी थी। 14 मई को बरात आनी थी। दहेज में देने के लिए बाइक से लेकर फर्नीचर तक का इंतजाम किया जा चुका था। इसी बीच अचानक प्रमोद ने खुदकुशी कर ली। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी वहां से फिलहाल पिता की अर्थी निकली।