{"_id":"59987fe34f1c1bfe028b46bc","slug":"father-ate-the-child-himself-poisoned-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बच्चे को जहर देकर खुद खाया, चल बसा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप ने बच्चे को जहर देकर खुद खाया, चल बसा बेटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जहर खिलाया
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर (हरदोई)। गुस्सा कर मायके गई पत्नी के न लौटने से क्षुब्ध युवक ने दो साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी खा लिया। हालत खराब देख परिजनों ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया। यहां बेटे की मौत हो गई। पिता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव के हरिहर सिंह के पुत्र वीरू सिंह (28) का शुक्रवार को पत्नी गीता सिंह से विवाद हुआ तो वह तीनों बच्चों को लेकर उन्नाव के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित मायके चली गई। वीरू शनिवार को पत्नी को मनाने की खातिर बाइक से कलवारी पहुंचा। यहां फिर दोनों में विवाद हुआ और गीता ने साथ चलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर वीरू दो वर्षीय पुत्र आयुष को लेकर लौट पड़ा। रास्ते में कहीं से जहरीला पदार्थ खरीदा। दोपहर बाद बेहसार के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पहले आयुष को जहर खिलाकर खुद खा लिया।
विज्ञापन
वीरू बाइक से लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा और घरवालों को घटनाक्रम बताकर दरवाजे पर ही गिर पड़ा। उस समय दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन दोनों को मल्लावां सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वीरू की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कासिमपुर एसओ संजय मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।