{"_id":"b49ac917ddf69f85b36e74fa581ba0db","slug":"fate-tried-on-five-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में तैनात प्रशिक्षु टीचरोें की
विज्ञापन
परीक्षा में पांच प्रशिक्षु टीचर गायब रहे। पांचों केंद्रों पर परीक्षा
शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शिक्षाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
कर परीक्षा का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों में टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की प्रशिक्षु टीचर के रूप में तैनाती की गई थी। इनका छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनकी परीक्षा सोमवार को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई। इनमें जीआईसी में 550, आरआर इंटर कालेज में 550, जीजीआईसी में 200, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में 400 और आर्य कन्या इंटर कालेज में 253 प्रशिक्षु टीचरोें को परीक्षा देनी थी।
इसमें से पहले दिन परीक्षा में पांच प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्या डा. मीरा पाल, डायट प्रवक्ता व परीक्षा प्रभारी गायत्री देवी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा शांति पूर्वक कराई। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के रमेश चंद्र व मनोज मिश्र के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
मंगलवार को भी पांचों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद इन प्रशिक्षु टीचरोें को सहायक टीचर के पद पर समायोजित किया जाएगा।