फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers wandered at Mirgawan purchasing center

प्रभारी गए बोरे लेने, क्रय केंद्र पर तौल को भटके किसान

Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers wandered at Mirgawan purchasing center
फोटो-22-मिरगावां केंद्र पर तौल के इंतजार में खड़ी धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियां। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। सरकारी धान खरीद को लेकर प्रशासन भले ही बड़े दावे करे, लेकिन हकीकत कुछ इतर है। बुधवार को हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम मिरगावां में स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर सुबह 11 बजे ही केंद्र प्रभारी नदारद मिले। धान से लदी कई ट्रैक्टर-ट्रालियां तौल के इंतजार में खड़ी रही। किसानों ने कई दिन से तौल के इंतजार में यहां इंतजार करने की बात कही। केंद्र प्रभारी का कहना है कि वह बोरे लेने के लिए जिला मुख्यालय गए थे।
विज्ञापन

कटरी के किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विपणन विभाग का क्रय केंद्र मिरगावां में खोला गया है। बुधवार सुबह 11 बजे यहां धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर किसान मौजूद मिले, लेकिन केंद्र प्रभारी के न होने के कारण तौल नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

खरगपुर निवासी कृष्णपाल, चौधरियापुर निवासी गिरीशचंद्र समेत कई किसान यहां धान की तौल कराने के लिए खड़े मिले। शाहबुद्दीनपुर निवासी किसान नरवीर ने बताया कि वह कई दिनं से ट्राली में धान लादकर लाए हैं, लेकिन अभी तक तौल नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारी ऋषभ सिंह ने बताया कि बोरा लेने के लिए जिला मुख्यालय गए थे। इसके चलते कुछ देर धान की खरीद प्रभावित रही। उन्होंने दावा किया कि बुधवार को लगभग 300 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ऋषभ सिंह का दावा है कि क्षेत्र के 42 किसानों से मिरगावां केंद्र पर धान खरीद की गई है। कुल 2243.60 क्विंटल धान अब तक इस केंद्र पर खरीदा जा चुका है। मंगलवार को 250 क्विंटल और बुधवार को 300 क्विंटल धान खरीदे जाने का दावा उन्होंने किया।
माधौगंज। बिलग्राम के उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने माधौगंज मंडी समिति में स्थित सरकारी धान के्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान रिजेक्ट किया जाए उनका ब्योरा केंद्र पर उपलब्ध रहना चाहिए।
औचक निरीक्षण पर मंडी समिति में स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने केंद्र प्रभारी सुनीता चौधरी से टोकन पंजिका स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजिका, रिजेक्ट धान सैंपल रजिस्टर आदि मांगे और इनका गहनता से परीक्षण किया।

मंडी के क्रय केंद्र पर प्रभारी अशोक कुमार से कहा कि किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक किसानों को क्रय केंद्र तक लाएं। विपणन केंद्र पर धान की तौल करा रहे किसान सुंदर लाल से एसडीएम ने जानकारी ली। सुंदरलाल ने बताया कि 21 क्विंटल 60 किलो धान बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed