फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers upset due to urea shortage

नहीं दूर हो रही यूरिया की किल्लत, किसान परेशान

Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to urea shortage
फोटो-38- खाद के लिए सकतपुर समिति पर लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
गेहूं की फसल में सिंचाई के बाद यूरिया की दरकार है लेकिन खाद के लिए किसान परेशान हैं। उन्हें सहकारी समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबनापुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल में पानी लगे पांच दिन हो चुके हैं। फसल में खाद डालने का समय है। उन्हें 10 बोरी खाद की जरूरत है, लेकिन सकतपुर समिति पर खाद नहीं मिल पा रही है। शनिवार को उनको एक बोरी खाद मिल पाई है।
बाजार में खाद 50 से 70 रुपये तक महंगी बिक रही है। काशीपुर निवासी किसान शारदा सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग 40 दिन की हो चुकी है। फसल में 20-21 दिन बाद यूरिया खाद डाली जाती है, लेकिन इस बार खाद ही नहीं मिल पा रही है। समय पर खाद न मिलने पर फसल की बढ़त व उत्पादकता प्रभावित होगी।
विज्ञापन

मजबूरी में दुकान से महंगी खाद खरीद रहे हैं। बरखेड़ा निवासी किसान संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच एकड़ में गेहूं की व एक एकड़ सरसों की फसल बोई है। कई दिन समिति गोदाम के चक्कर काटने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई, इस पर दुकान से खाद खरीद कर खेतों में डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया गांव निवासी किसान मोनू सिंह ने भी यही पीड़ा बताई। समिति संचालक अवधेश सिंह ने बताया कि शनिवार को 300 बोरी यूरिया खाद मिली है, जिसका वितरण किया जा रहा है। जल्द ही और स्टॉक मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed