{"_id":"650dd245f084c75b5302b845","slug":"farmers-protest-against-land-acquisition-for-industrial-corridor-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4015-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे तहसील बिलग्राम में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने विरोध किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और किसानों ने कहा है कि वह अपनी जमीन बेचना नहीं चाहते हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान तहसील परिसर में एकत्र हुए। किसानों ने एक स्वर में कहा कि हम किसी कीमत पर अपनी जमीन बेचना नहीं चाहते। भाकियू के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन भी किया।
जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि का अधिग्रहण किए जाने का प्रस्ताव है, सभी किसान इसका विरोध करते हैं। कहा कि पसनेर, गुरौली, पुसेड़ा, बैफरिया आदि गांव के किसान अपनी जमीन नहीं बेचना चाहते हैं। ज्ञापन में कहा है कि उनकी रोजी-रोटी इसी जमीन से चलती है और वह किसी प्रकार का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। कहा कि जोर-जबरदस्ती से जमीन ली गई तो आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।