फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers problems sparked BKU

किसान समस्याओं पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

Tue, 10 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers problems sparked BKU

ग्राम प्रधान पर असंवैधानिक तरीके से जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
करने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों एवं किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की।

कलक्ट्रेट धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बरगांवा टड़ियावां में ग्राम प्रधान द्वारा आबादी की जमीन पर जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है और इस भूमि पर ऐनम सेंटर बनाए जाने की बात बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सुखदेवी की जमीन को उनके द्वारा जबरन कब्जा किया गया है, जो न्यायोचित नहीं है और यदि जल्द ही इस ओर कार्रवाई न की गई तो भाकियू प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। कहा कि ग्रामीणों द्वारा उलाहना देने पर प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जिससे ग्रामीणों के अंदर भय व्याप्त हो गया और अपनी जमीन को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने इस ओर जल्द से जल्द बड़े अधिकारियों द्वारा निदान करने की फरियाद की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बरगांवा में जो मार्ग पिहानी जाता है, उस मार्ग पर प्राथमिक पाठशाला मौजूद है।

उस रोड पर कहीं भी ब्रेकर नहीं है, जिस पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की जा रही है। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुखदेव, सोवरन लाल राजवंशी, शियावती, मायावती, रामकिशन राठौर और रामपाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed