{"_id":"6d17f629fba6ce2ef3f2c34ce3c6fed4","slug":"farmers-continue-to-demonstrate-the-third-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन रहा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद लेखपाल
विज्ञापन
द्वारा मनमानी करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए ग्राम
सेखौरा के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे
दिन शनिवार को भी जारी रहा।
किसानों ने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठे गोपामऊ के ग्राम सेखौरा परगना के कुलदीप और गुरजंट ने बताया कि उनका जमीनी पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर मामला एसडीएम की कोर्ट में चल रहा है।
दोनों ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा दूसरे पक्ष से सांठगांठ के चलते समाधान दिवस पर फर्जी तरीके से दूसरे के पक्ष में भूमि का कब्जा दिखा दिया और नाप जोख भी करवा दी। इस कार्य के लिए लेखपाल ने बड़े स्तर पर सुविधा शुल्क की राशि ली है। आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेशों की भी लेखपाल द्वारा अवहेलना की गई है, जो न्याय संगत नहीं है।
लेखपाल द्वारा अवैधानिक ढंग से नाप कर कब्जा कराने का कुचक्र रचा गया है। इससे वह और उसका परिवार काफी आहत है। बताया कि तीसरे दिन भी उनका धरना प्रदर्शन जारी है और जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।