संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। किसान कानून सभी किसानों के हित में है। विपक्षी पार्टियां कानून बिल के संबंध में किसानों को भ्रमित कर रहीं हैं।
ब्लॉक के गांव परियल में बारह लाख से निर्मित पंचायत घर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों की हितैषी रही है। खाद बीज के लिए किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। सांसद ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से जनता के हित मे चलाई जा रही योजनाओं से भी वहां मौजूद लोगों को अवगत कराया। जिला शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, अजय वाजपेयी भुल्लन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, धीरज गुप्ता, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, गोविंद पाठक सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।