{"_id":"5fe22c698ebc3e3fbe0ec565","slug":"farmer-will-get-4-times-circle-rate-hardoi-news-knp60152956","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम अविनाश कुमार व मौजूद अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मेरठ से प्रयागराज के बीच बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद तेेज हो गई है। मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार ने यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी सीआर पटेल के साथ बैठक में सर्किल रेट पर चर्चा की। यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मेें किसानों को अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा। जबकि नगरीय क्षेत्र में ये मुआवजा दो गुना दिया जाएगा।
कलक्ट्रेट मेें आयोजित बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवेे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास जून 2021 मेें होगा और अगले छह माह में इसे पूरा किया जाना है। इसके लिए चिह्नित भूूमि के अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरी पारदर्शिता के साथ करा लिया जाए। जिले की तीन तहसीलों के 86 गांवों में भूमि अधिग्रहण होना है। यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी सीआर पटेल ने कहा कि किसानों से सहमति पत्र प्राप्त कर लिए जाएं।
किसानों को भूमि के बदले ग्रामीण इलाके मेें सर्किल रेट से चार गुना और नगरीय क्षेत्र में दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। एडीएम संजय सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण पर अगर कहीं संशय हो तो चर्चा कर ली जाए। बैठक में एसडीएम सवायजपुर दीपक कुमार वर्मा, एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, एसओसी बीएन उपाध्याय, विद्युत, जल निगम, नलकूप के अधिशासी अभियंता भी मौैजूद रहे।
विज्ञापन
1201 हेक्टेयर भूमि होनी है अधिग्रहीत
जनपद की तीन तहसीलों के 86 गांवों की 1201.74 हेक्टेयर भूमि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की जानी है। शाहाबाद तहसील के छह, सवायजपुर तहसील के 42 और बिलग्राम तहसील के 38 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।