{"_id":"5ddd75a58ebc3e54893c58c0","slug":"farmer-will-do-field-work-with-science-culture-hardoi-news-knp528397558","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल कर विविधता लाएं किसान : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल कर विविधता लाएं किसान : सीडीओ
विज्ञापन
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में उद्यान विभाग की ओर से मंगलवार से दो दिवसीय किसान गोष्ठी शुरू हुई। इसमें सीडीो निधि गुप्ता वत्स ने किसानों को खेती में विविधता लाने के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि किसानों को लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर किसानों को अनुदान पर दिए जा रहे हैं। लघु और सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
मैनपुरी से आए डॉ. नीरज कुमार ने किसानों को फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी और इसे किसानों के लिए आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बताया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक मिश्रा ने खेती के आधुनिक तरीकों के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम, डॉ. पृथ्वीपाल ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। यहां उद्यान निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, हरिओम नरायन वर्मा, अजय कुमार वर्मा, औचित्य सिंह, जिला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा भी मौजूद रहे। रसखान प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए।