{"_id":"68ffada519a914f23b037ada","slug":"farmer-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-a-bike-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139439-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-42- गजराज। फाइल फोटो
भरावन। अतरौली-भटपुर मार्ग पर सैयापुर तिराहा के पास बाइक ने सड़क पार कर रहे किसान को टक्कर मार दी। रविवार रात हुए हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अतरौली थाना क्षेत्र के सैयापुर निवासी गजराज (48) खेती करते थे। उनकी मां चम्मा के मुताबिक, रविवार की रात वह सैयापुर तिराहा स्थित दुकान से कुछ सामान लेने गए थे। तिराहे पर वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी गजरानी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मौके से चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।