{"_id":"5f47eff28ebc3e6d011c0c8a","slug":"farmer-suicide-in-hardoi-hardoi-news-knp5792087119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन में कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरा निवासी किसान ने घर से कुछ दूर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले किसान ने ट्रैक्टर खरीदा था, कर्ज की किस्त न दे पाने पर कंपनी वाले ट्रैक्टर खींच ले गए थे। इससे वह काफी परेशान चल रहा था।
ग्राम बंजरा के फत्तेपुर तिराहा निवासी किसान मुरली (55) बुधवार सुबह शौच के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर खेत में पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
ग्रामीणों ने शव देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मुरली के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। पत्नी सरला ने बताया कि मुरली ने दो माह पहले कर्ज पर ट्रैक्टर खरीदा था। जिसकी किस्त न जमा कर पाने पर कुछ दिन पूर्व कंपनी ने ट्रैक्टर खिंचवा लिया था। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।