फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer son got gold medal

किसान के बेटे ने झटका गोल्ड

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmer son got gold medal
हरदोई। जिले के बिलग्राम निवासी किसान के नि:शक्त बेटे ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में हुई राष्ट्रीय क्रास बो शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने गाजियाबाद व लखनऊ को पछाड़ गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन

बिलग्राम के ग्राम हसनापुर निवासी किसान सुशील कुमार के पुत्र विशाल नि:शक्त हैं लेकिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझा। गाजियाबाद में पांच व छह जनवरी को नवीं नेशनल क्रास बो शूटिंग प्रतियोगिता में 18 मीटर ओपेन साइट में उन्होंने 100 में 92 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड पाया। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद के राजकुमार रहे, उन्होंने 100 में से 88 अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर अर्चित सिंह लखनऊ रहे जिन्होंने 100 में से 87 अंक प्राप्त किए। अध्यक्ष अनिल कौशिक व सचिव भागवत प्रसाद गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि पर समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विशाल की कामयाबी का सफर
. वर्ष 2014 में रोहतक हरियाणा में तृतीय नेशनल रूरल गेम में तीसरा स्थान
.वर्ष 2014 में गाजियाबाद में हुई तृतीय क्रास बो शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
. वर्ष 2015 में नई दिल्ली में चतुर्थ नेशानल रूरल गेम में प्रथम स्थान
.वर्ष 2015 में गाजियाबाद में हुई चतुर्थ क्रास बो श्ूाटिंग चैंपियनिशप में प्रथम स्थान
. वर्ष 2015 में क्रास बो फेडरेशन कप हरदोई में प्रथम पुरस्कार
.वर्ष 2016 में मुंबई में नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम में प्रथम पुरस्कार
. चतुर्थ क्रास बो श्ूाटिंग चैंपियनशिप 2016 में प्रथम
.प्रथम आल इंडिया क्रास बो चैंपियनशिप 2016 गाजियाबाद में प्रथम स्थान
.द्वितीय आल इंडिया क्रास बो चैंपियनशिप 2017 नोएडा में प्रथम स्थान।
.सातवीं क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप नोएडा में प्रथम स्थान।
. द्वितीय फेडरेशन कप नैनीताल 2018 में प्रथम पुरस्कार।
.आठवीं राष्ट्रीय क्रास बो 2019 में गोल्ड मेडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed