फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer irrigating the field died of electrocution

Hardoi News: खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत

Thu, 08 Jun 2023 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer irrigating the field died of electrocution
अनवार खां का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
पालीमुकीमपुर के गांव पनेहरा में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की लापरवाही के कारण जान जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गांव पनेहरा निवासी अनवार खां 50 वर्ष पुत्र इश्तियाक किसान थे। उन्होंने अपने खेत में मक्का की फसल बो रखी है। बुधवार को गांव में लगे सरकारी नलकूप से वह फसल की सिंचाई करने गए थे। गांव का ही एक अन्य किसान सरकारी नलकूप पर लगे ट्रांसफॉर्मर से अवैध तरीके से केबिल लगाकर अपने नलकूप को चलाता था। केबिल अनवार खां के खेत के निकट नाली से होकर जमीन पर बिछी हुई थी। केबिल में कट लगा होने से नाली में भरे पानी में करंट आ गया। इससे अनवार खां की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कुछ देर बाद अन्य किसान वहां गए तो नाली में अनवार खां का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed