फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer injured

Hardoi News: पिटाई में घायल किसान की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured
फोटो-11- कोथावां माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगाए महिलाएं। संवाद
बेनीगंज। रंजिश के कारण बीते बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों ने पांच लोगों के साथ मिलकर किसान की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान शुक्रवार को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने कोथावां माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। कोतवाल के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद परिजन शांत हो गए। मृतक के पिता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वंशीपारा निवासी सुरेंद्र वर्मा (36) खेती करते थे। भाई संतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सुरेंद्र बाइक से भांजे को लेने गोड़वा जा रहे थे। रास्ते में रावतपुर में शराब के ठेके पर मदारी अपने भाई इनामी और गांव के ही सतीश, राजेंद्र, मिथलेश, रजनेश, बैठू के साथ मौजूद थे। रंजिश के कारण आरोपियों ने सुरेंद्र को घेर लिया। डंडों और ईंट पत्थर से सुरेंद्र को पीटा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस सुरेंद्र को कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां गंभीर हालत में सुरेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में चले गए। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को सुरेंद्र की मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर घर आए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन ने ग्रामीणों के साथ माल कोथावां मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग के साथ ही मृतक के बच्चों की देखरेख का जिम्मा उठाने की मांग करने लगे। जाम की जानकारी पर कोतवाल अतुल कुमार सिंह के साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन मिलने पर परिजन और ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना काे लेकर सभी सात आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी मृतक के पिता छोटेलाल की शिकायत पर दर्ज की गई है।


इनसेट
... तो मरा समझकर भाग गए थे आरोपी
पिता छोटेलाल ने बताया कि आरोपियों ने सुरेंद्र को बेरहमी से पीटा। जब सुरेंद्र बेसुध हो गया तो आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए। परिवार में पत्नी लक्ष्मी, चार बेटियां और एक बेटा है।

फोटो-11- कोथावां माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगाए महिलाएं। संवाद

फोटो-11- कोथावां माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगाए महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed