फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer

उन्नाव में किसानों पर लाठियां चलाने वाले निलंबित हो पुलिसकर्मी

Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmer
हरदोई। जनपद उन्नाव में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों पर लाठी व गोली चलाने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि उन्नाव में अपनी जमीन का मुआवजा मांग रहे किसानों पर जिन पुलिस कर्मियों ने गोलियां चलाई व लाठियां भांझी, उनको बर्खास्त किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों की जमीन बहला फुसलाकर कब्जा की गई है। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अनुरुद्ध कुमार अवस्थी, प्रेम सागर यादव, प्रेम कुमार सिंह, नन्हे, अशोक कुमार सिंह, छेदी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed