फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer government withdraws unconditional agricultural laws

बिना शर्त कृषि कानूनों को वापस ले किसान सरकार

Sat, 06 Feb 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer government withdraws unconditional agricultural laws
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कृषि कानूनों को वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव डॉ. राजीव सिंह लोध ने कहा कि मोदी सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिखित गारंटी ले। मांग की कि नए कृषि कानूनों का निर्माण करते समय कृषि वैज्ञानिकों, मौसम वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों, देश के उन्नतिशील किसानों, देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों को सम्मिलित किया जाए और उनकी रायशुमारी से नए कृषि बिलों का निर्माण किया जाए जो किसान हितैषी हो।
विज्ञापन

किसान आयोग का तत्काल गठन, किसानों के परिवार का न्यूनतम 10 लाख रुपये का बीमा कराने की भी मांग की। किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र विक्रम सिेंह, महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, भुट्टो मियां, आशुतोष गुप्ता, डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र त्रिपाठी, रियाज अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed